फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं

विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते एसडीएम सदर व - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत हुई गोष्ठी व दिलाई शपथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। हमें महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी चाहिए। ये बातें अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शहर के नवीपुर स्थित उमेश चंद्र आदर्श विद्या निकेतन इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में एसडीएम सदर नीतीश कुमार ने कही।
गोष्ठी से पहले कॉलेज प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने अभियान के तहत छात्राओं को शपथ दिलाई। एसडीएम ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज में कुछ संकीर्ण विचार धार के लोगों ने महिलाओं को वह सम्मान नहीं दिया जिसकी वह हकदार थीं, लेकिन अब वक्त तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कन्या सुमंगलम सहित कई सरकारी येाजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रा अंजू चौधरी, रेनू के अलावा डॉ. प्रधानाचार्य प्रीतिका शर्मा, नरेंद्रपाल, श्याम नरायन यादव, विनीत कुमार, डॉ. विकास कौशिक ने संबोधित किया। गोष्ठी की शुरुआत एसडीएम सदर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। संचालन विनीत शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. प्रीतिका शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में प्रवीण कुमार कौशिक, लक्ष्मण सिंह, रतनप्रकाश उपाध्याय, जगदीश यादव, पुष्पेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, रचिन कौशिक, योगेश शर्मा, कपिल कौशिक, सुरेंद्र कौशिक, रजनी वर्मा, रामकुमार, राधा, रीता, तनू, कविता, अंशू शर्मा, नीलम, निक्की, अंजली आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें