फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज होगा जिला पंचायत के 250 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

विज्ञापन
हाथरस : लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लेतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीम? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा की हलचल के बीच माना जा रहा है कि जल्द ही जिले में आदर्श आचार संहिता लग सकती है। ऐसे में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण का सिलसिला भी तेज हो गया है।
आठ जनवरी को जिला पंचायत के 250 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास लेबर कॉलोनी पार्क में होगा। शुक्रवार को इसे लेकर तैयारी की गई। विधानसभा चुनाव की तिथि जल्द ही चुनाव आयोग घोषित कर सकता है और साथ ही चुनाव आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। तब विकास के कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में कई विभाग प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने में लगे हैं और जनप्रतिनिधि लगातार शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं। इस क्रम में जिला पंचायत द्वारा 250 कार्यों का शनिवार को लोकार्पण व शिलान्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्यक्रम लेबर कॉलोनी पार्क में होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी, अभियंता रूपिका श्रीवास्तव भी थे। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय व अन्य लोग मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें