फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के आरक्षण पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए सोमवार को आखिरी दिन है। अब तक सबसे ज्यादा आपत्ति ग्राम प्रधान के पद पर आई हैं। लोगों के अनुसार ग्राम प्रधान के आरक्षण में नियमों की अनदेखी की गई है।
शासन के निर्देश पर पंचायतराज विभाग की ओर से दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। इस सूची में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के पदों का आरक्षण निर्धारित किया गया था। आरक्षण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आपत्तियां मांगी गई थीं। ग्राम प्रधान पद के आरक्षण पर सर्वाधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायतराज विभाग को अब तक करीब 110 आपत्तियां ग्राम प्रधान के पद के लिए मिली हैं। जिला पंचायत सदस्य के पद के लिए आधा दर्जन आपत्तियां मिली हैं। शासन के निर्देश के क्रम में आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज की जानी हैं। इन आपत्तियों को जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाएगा। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि सभी आपत्तियों को जिला स्तर की कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें