न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित छात्र महोत्सव कार्यक्रम के दौरान रविवार को भूमि सेलिब्रेसन गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अविन शर्मा व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन लालता प्रसाद माहौर, ओमप्रकाश पचौरी, रूपेश उपाध्याय, चंद्रभान गौतम, अनिल शर्मा, अंशुल कुशवाहा आदि थे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छविचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यार्थी परिषद की कार्यशैली से अवगत कराते हुए कहा कि छात्रों का ऐसा संगठन है जो प्रतिभाओं के निखार के लिए प्रतिमाह प्रतियोगिताओं का आयोजन कराता रहता है। छात्र महोत्सव के दौरान विजयी प्रतिभागियों में बैडमिंटन में ममता शर्मा व गौतम सविता, अंकित भार्गव एवं सौरभ अग्रवाल प्रथम स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान में दिनेश व कार्तिक प्रथम, मलखान व हर्षित वर्मा द्वितीय स्थान पर, कला में रोहित शर्मा व सहदेव प्रथम स्थान पर रहे।
मेहंदी में मोनिका प्रथम, रंगोली में रमा प्रथम और भाषण में श्रेष्ठा आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रोहित माहौर, दीपेश गुप्ता, गोपाल शर्मा, अमन उपाध्याय, समीर, लक्ष्य, मनीष, विनीत, सगुन, लव आदित्य, अभि त्रिवेदी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया।