फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रांसफॉर्मरों को फुंकने से बचाने के लिए लिया तेल का सहारा

विज्ञापन
हाथरस : ट्रांसफॉर्मर में तेल डालता कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। फुंकने से बचाने के लिए ट्रांसफार्मरों में तेल डाला जा रहा है। निगम स्तर से आए आदेश के बाद हर रोज कर्मी ट्रांसफार्मरों पर दिन में तीन बार भार की जांच कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ऊर्जामंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने 100 दिन की कार्य योजना में बिजली अफसरों को निर्देश दिए हैं कि ट्रांसफार्मरों को फुंकने से बचाने की हर कोशिश करनी होगी। एक तरफ गर्मी व दूसरी ओर बिजली उपकरणों पर बढ़ते भार के चलते ट्रांसफॉर्मर गर्म हो रहे हैं। बीते दिनों शहर में दो ट्रांसफॉर्मर फुंक भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों को ध्यान में रखते हुए बुधवार को शहर के गणेशगंज सहित कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों में तेल का मानक जांचा गया। जिनमें तेल कम था, उनमें तेल डाला गया। साथ ही दिन में तीन बार अफसरों ने अधीनस्थों को ट्रांसफार्मरों का भार जांचने के निर्देश दिए हैं। यदि ज्यादा गर्म हो रहा तो कुछ समय के शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करके आपूर्ति फिर से सुचारु करने के लिए कहा है, ताकि विभाग का नुकसान होने से बचाया जा सके और लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति दी जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें