हाथरस: कोरोना से बचाव के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों को प्रशिक्षण देते चिकित्साधिकारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीएमओ दफ्तर परिसर में डॉक्टरों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ, जिसमें उन्हें कोरोना से लड़ने के टिप्स दिए गए और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।
सीएमओ कार्यालय के सभागार में होम्योपैथी व पांच प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में उन्हें कोरोना से बचाव सावधानी तथा अगर एल-1 फैसिलिटी में उनकी ड्यूटी लगती है तो उन्हें किस तरह से कार्य करना बताया गया, इन सब बातों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभी
भी चिकित्सकों द्वारा मरीज देखे जा रहे हैं तो ऐसे ही स्थिति में किस तरह से कोरोना से संबंधित बचाव रखे जाएं। यह जानकारी ट्रेनिंग में दी गई। प्रशिक्षण मेडिकल अफसर डॉ. केपी सिंह ने दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर, एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, सुचिका सहाय, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. अनुपम सिंह झा नर्सिंग होम, डॉ. रमेश चंद्र गुलाठी डॉ.दीपिका शर्मा, डॉ. शीलेंद्र कुमार, डॉ. राजू गावर आदि मौजूद थे।