फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समय से हों चुनाव, निर्विरोध निर्वाचन पर दिया जोर

विज्ञापन
हाथरस : डिस्ट्रिक्ट बार रूम में बैठक करते अधिवक्ता। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर की अध्यक्षता में हुई। इसमें अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि इस बार जुझारू और संघर्षशील लोगों को चुनाव में आना चाहिए। गजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि चुनाव में लाखों की फिजूलखर्ची होती है। यह पैसा अगर अधिवक्ता हित में लगे तो काफी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने प्रस्ताव रखा पदों पर निर्विरोध निर्वाचन पर जोर होना चाहिए। गौतेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी बार फंड में पांच लाख जमा कराए, उसे सर्वसहमति से सचिव बना देना चाहिए। विवेक कटारा ने कहा पांच से ज्यादा खर्च करने वाला उम्मीदवार हो तो उसे प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

त्रिलोकी शर्मा ने कहा कि जिसके पांच लाख रुपये पहले जमा हैं, क्या वह फिर लौट पाएंगे। राधेलाल पचौरी का कहना था कि इसके लिए सचिव पद पर बतौर 50 हजार रुपये जमानत राशि जमा कराई जाए, जो वापसी योग्य न हो और जमा पांच लाख लौटने चाहिए। रामेश्वर सिंह ने कहा पिछली वर्ष चुनाव नौ अक्तूबर को हुआ था। इस वर्ष भी समय से होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में ठा. रवींद्र सिंह, ठा. कृष्णा सिंह, रामेश्वर सिंह, विपिन पाल सिंह, विवेक कटारा, संजय दीक्षित, संतोष कुमार पचौरी, यतेंद्रपाल सिंह बघेल, ललित उपमन्यु, गौतेंद्र सिंह, शैलेंद्र शर्मा आदि अधिवक्ताओं के अलावा कार्यालय सचिव रवि खान भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें