फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में अवैध रुप से संचालित आरा मशीनों पर कसा जाएगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों पर अब शिकंजा कसा जाएगा। विभागीय अधिकारी ऐसी मशीनों की सूची तैयार कर रहा है। कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों ने एक टीम का गठन किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में मात्र 78 आरा मशीनें संचालित हैं। कोरोना के चलते इन मशीनों का नवीनीकरण नहीं हुआ है। इस बीच बड़ी संख्या में अवैध आरा मशीनें भी शुरू हो गई हैं। खासकर सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लकड़ी का कटान हो रहा है। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने अवैध आरा मशीनों पर कार्रवाई के लिए एक टीम भी गठित कर दी है। यह टीम मौके पर पहुंचकर आरा मशीनों के कागजातों की जांच करेगी। जो मशीनें पहले से संचालित हैं, उनका नवीनीकरण किया जाएगा। जो अवैध होंगी, उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। क्षेत्रीय वन अधिकारी एसआर ओझा का कहना है कि जिले में 78 आरा मशीनें हैं। इनका नवीनीकरण कोरोना के चलते नहीं हुआ है। जल्द इनका नवीनीकरण किया जाएगा। जो मशीनें अवैध होंगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें