फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसडीएम ने किया जमुना बाग का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस: जमुना बाग का निरीक्षण करते एसडीएम सदर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के जमुना बाग पर जमीन पर कब्जे के मामले में एसडीएम सदर ने शनिवार को खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस मामले में निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है। इस प्रकरण को लेकर शनिवार को भी खासी चर्चाएं रहीं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से शहर के अलीगढ़ रोड स्थित जमुना बाग की जमीन पर पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय व नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के समर्थकों में खासा विवाद चल रहा है। मुकुल उपाध्याय इससे पहले नगर पालिकाध्यक्ष की शिकायत कर चुके हैं। दोनो पक्ष शुक्रवार की सुबह ही आमने-सामने आ गए थे। मुकुल उपाध्याय के कुछ लोगों ने जब वहां जेसीबी से नींव खुदाई की थी तो आशीष शर्मा के समर्थकों ने इसका विरोध किया था। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला था। एसडीएम सदर ने किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगा दी थी। शनिवार को एसडीएम सदर ने खुद वहां जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और यथास्थिति के ही आदेश दिए। एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा का कहना है कि दोनों पक्षों को 145 का नोटिस दिया गया है। इसमें दोनों पक्षों से अपनी-अपनी बात कहने को कहा गया है। मौके पर यथास्थिति बनी रहेगी। जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के 16 लोग किए पुलिस ने पाबंद
हाथरस। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के सतीश शर्मा निवासी वेदई सादाबाद, अमित पाठक निवासी छौंड़ा सासनी, लखन शर्मा निवासी बिटौली सासनी, अमित उपाध्याय निवासी सीयमल पटैनी मुरसान, मनोज शर्मा निवासी अजीत नगर सासनी, अरुण उपाध्याय निवासी मतरोई इगलास, प्रभात कुमार निवासी अफोया हाथरस जंक्शन, श्वदेश पाठक निवासी फतेहपुर इगलास, हरवीर सिंह निवासी गुरसैना, इगलास व दूसरे पक्ष के हनुमान प्रसाद पोद्दार निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद, पीडी गौड़ निवासी सिंघानिया कॉलोनी हाथरस, विशाल दीक्षित निवासी गणपति नगर हाथरस, अजीत कुमार निवासी चमन विहार हाथरस, नीरज उपाध्याय निवासी विवेकानंद नगर हाथरस, ललित शर्मा निवासी रामलीला मैदान हाथरस को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें