फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मोबाइल एप के जरिये आयोग को मिलेगी नामांकन से लेकर मतदान तक की पल-पल की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। राज्य निर्वाचन आयोग इस बार एप के माध्यम से पूरे मतदान प्रक्रिया की मॉनीटरिंग करेगा। आरओ व एआरओ इस एप के जरिए नामांकन से लेकर मतदान तक पूरी प्रक्रिया को तत्काल अपडेट करते रहेंगे। चुनाव में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य निवार्चन आयोग ने इस बार यह सुविधा शुरू की है।
चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह से हाईटेक कर दिया है। अब हर उच्चाधिकारी अपने आईडी पासवर्ड के जरिए चुनाव प्रक्रिया की अपडेट ले सकेगा। नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह फाइनल होने तक की पूरी अपडेट आरओ व एआरओ के माध्यम से मोबाइल एप पर अपलोड की जाएंगी।
विज्ञापन

इसे लेकर अब आरओ, एआरओ को प्रशिक्षण मोबाइल एप पर दिया जा रहा है। एप के द्वारा आयोग सभी डाटा की मॉनीटरिंग ऑनलाइन कर सकेगा। इससे जहां एक ओर चुनावों की पारदर्शिता बरकरार रह पाएगी, वहीं दूसरी ओर उच्चाधिकारी चुनाव संबंधित आंकड़े ऑनलाइन मोबाइल एप पर देख सकेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से पूरा डाटा प्रतिदिन विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से आयोग को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ये हैं एप की खासियत
- नामांकन की हर डिटेल मोबाइल एप के जरिए पहुंचेगी राज्य निर्वाचन आयोग के पास
- आरओ, एआरओ को मिलेगा मोबाइल एप संचालन के लिए आईडी पासवर्ड
- ग्राम पंचायत नामांकन, नाम वापसी आदि की सीधी जानकारी पहुंचेगी आयोग के पास
- सभी आरओ, एआरओ को मोबाइल के जरिए डाटा भेजने आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। इस बार मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके जरिए तत्काल सूचनाएं अपडेट की जाएंगी।
आलोक माहेश्वरी, एडीआईओ एनआईसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें