फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हीटर की गर्मी से बेहोश हुए तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
हीटर की गर्मी से बेहोश हुए तीन युवक
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस का मामला
तीनों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बंद कमरे में हीटर चलाकर सो रहे तीन युवक बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह तीनों वृंदावन से हाथरस एक शादी में आए थे।
आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में मंगलवार और बुधवार की रात को शादी समारोह था, जिसमें वृंदावन निवासी सत्यवीर, भरत शर्मा और भूपेंद्र शामिल होने के लिए आए थे। ये तीनों गेस्ट हाउस के एक कमरे में हीटर चलाकर सो गए। इस कारण कमरे में घुटन हुई और तीन युवक बेहोश हो गए।
विज्ञापन

यह देख मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए और फिर तीनों को देररात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर काफी देर तक चले इलाज के बाद युवकों को होश आया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें