हाथरस : पुलिस की हिरासत में चोरी की योजना बनाते पकड़े गए तीन आरोपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने तीन लोगों को कांशीराम कॉलोनी के पीछे से लूट की योजना बनाते हुए दबोचा लिया। उनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया गया। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाली सदर पुलिस ने जलेसर रोड पुरानी मछली मंडी गंदा नाला कांशीराम कॉलोनी के पीछे से लूट की योजना बनाते कांशीराम कॉलोनी निवासी शाहरूख उर्फ तोतला पुत्र ओमप्रकाश, सलमान पुत्र चमन खां और गोलू पुत्र रमेश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। संवाद