फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बुखार से मासूम सहित तीन की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृतक महेश उर्फ मोनू का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र में बुखार का प्रकोप लगातार जारी है। बुधवार को कस्बा में बुखार से एक मासूम और एक युवक की मौत हो गई। कुल मिलाकर क्षेत्र में बुखार की वजह से दो मासूम सहित नौ लोग काल के गाल में समा चुके हैं।
बुधवार की सुबह कस्बा के मोहल्ला होलीगेट निवासी सोनू के एक वर्षीय पुत्र कार्यब की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसे तीन दिन पहले ही बुखार आया था। बुधवार को तबियत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए उसे आगरा ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत पर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

इधर, गांव मकनपुर निवासी 35 वर्षीय महेश उर्फ मोनू की बुखार के चलते मौत हो गई। उसका नोएडा में उपचार चल रहा था। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार शिविर लगाकर जांच कर रही है दवाएं दे रही है लेकिन, क्षेत्र में बुखार का कहर कम नहीं हो रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

कछपुरा में बुखार से 68 वर्षीय मजदूर की मौत
सादाबाद के गांव कछपुरा में एक 68 वर्षीय मजदूर की बुखार से मौत हो गई। इससे परिजनों मेें कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र रवि ने बताया कि उसके पिता रामगोपाल पुत्र हरप्रसाद को तीन दिन पहले बुखार आया था। उनका उपचार हाथरस के एक अस्पताल से चल रहा था। मंगलवार की देर रात उनकी तबियत खराब हो गई तो उन्हें आगरा के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात ही उनकी मौत हो गई। रवि ने बताया कि उसके पिता को डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनकी प्लेटलेट्स घटकर काफी कम रह गई थीं। संवाद

हाथरस : बुखार से मृतक मासूम कार्यब का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें