फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांव झींगुरा में एक सप्ताह में बुखार से तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा में एक सप्ताह के अंदर बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई। इन मौतों से ग्रामीणों में भय पैदा हो गया है। कुछ लोगों को आशंका है कि ये मौत कहीं कोरोना के कारण तो नहीं हुई हैं।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के दौर में लोगों को बुखार, सर्दी और जुकाम की समस्या भ्ज्ञी हो रही है। समय से उपचार न मिलने के कारण लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं। चंदपा क्षेत्र के गांव झींगुरा निवासी भूपेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र रमेश की करीब छह दिन पहले बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। भानुप्रताप सिंह (70 वर्ष) पुत्र श्यौराज सिंह को भी बुखार आ रहा था। उनकी मौत भी दो मई को हो गई। दीपू (45 वर्ष) पुत्र रवेंद्रपाल सिंह को भी कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार की सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इन तीन मौतों से गांव के लोग खासे दहशत में हैं। उन्हें आशंका है कि कहीं ये मौतें कोरोना के कारण तो नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें