फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीमा उपाध्याय लड़ेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के सीमा उपाध्याय मैदान में उतरेंगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अध्यक्ष बनने के लिए बहुमत कैसे जुटाएंगी। उनके भाजपा में शामिल होने के कयास भी जोरों पर लगाए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी, लेकिन उनके भाजपा में जाने पर अभी अपने पत्ते नही खोले हैं। उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री व जिले के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय का वर्षों तक जिला पंचायत की राजनीति में दबदबा रहा है। उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय खुद दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। उनके भाई विनोद उपाध्याय भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। जिला पंचायत के पिछले बोर्ड में उपाध्याय परिवार के चार सदस्य चुनकर गए थे। इस बार हालांकि उनके परिवार से सीमा उपाध्याय ही सदस्य के लिए चुनी जा सकी हैं और वह भी निर्दलीय।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के पांच समर्थित सदस्य चुनकर आए हैं। अब यह भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि सीमा उपाध्याय भाजपा का झंडा थाम सकती हैं, जिससे उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की राह आसान हो जाएगी। रामवीर उपाध्याय के भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से घनिष्ठ संबंध हैं। इसी के दम पर उन्होंने अपने बेटे चिराग को भाजपा में शामिल कराया था।
हालांकि पिछले दिनों अपनी मां सीमा उपाध्याय का प्रचार करने के आरोप में चिराग को पार्टी से निकाल दिया गया था। उन पर आरोप था कि वह भाजपा की समर्थित प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय की जगह निर्दलीय प्रत्याशी अपनी मां सीमा उपाध्याय का प्रचार कर रहे हैं। अब तक रामवीर उपाध्याय ने भाजपा में शामिल होने के लिए कोई पहल नहीं की। बसपा से वह निष्काषित चल रहे हैं। अब यह कयास तेजी से लगाया जा रहा है कि सीमा उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि रामवीर उपाध्याय ने इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

- सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी। बोर्ड में सीमा उपाध्याय अध्यक्ष के रूप में ही शामिल होंगी अन्यथा बोर्ड में नहीं बैठेंगी। हम सभी के सहयोग से पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी।
- रामवीर उपाध्याय विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें