फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आठ दिन में नहर व रजबहों में मिले तीन शव, किसी की शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पिछले आठ दिन में तीन लावारिस शव मिले हैं। इसमें से किसी की शिनाख्त नहीं हुई है। एक शव का तो अंतिम संस्कार भी हो चुका है। दो शवों की शिनाख्त के पुलिस प्रयास कर रही है।
तीन मई 2022 से जिले के नहर और रजबहों में लावारिस शवों के मिलने का सिलसिला चल रहा है, लेकिन इनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। तीन मई की सुबह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया रजबहे में करीब 26 वर्षीय युवक का शव मिला था। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह मेें रखवाया, लेकिन शिनाख्त न होने पर उसका लावारिस में समाज सेवियों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा शव कोतवाली हसायन क्षेत्र की नहर में आठ मई की रात को मिला है। उसकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी। इसके बाद 10 मई मंगलवार को हाथरस जंक्शन के गांव रतनगढ़ी के निकट नहर में तीसरा लावारिस शव मिल गया। काफी पूछताछ के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है। पुलिस का कहना है कि नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। शव को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि यह अलीगढ़ की ओर से उतराता हुआ आ गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें