फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टेंपो की टक्कर से बाइक सवार तीन छात्र घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड स्थित गुलाब बाग के निकट बाइक सवार छात्रों को टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक छात्र को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
सोमवार की दोपहर आरपीएम इंटर कॉलेज का दसवीं कक्षा का छात्र शिवम, आदित्य और विकास स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मथुरा रोड गुलाब बाग के निकट पहुंची तो सामने से आते टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद कॉलेज के प्रशासन के लोग व उनके परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। शिवम समाधिया पुत्र बालकिशन निवासी गांव नयावास को गंभीर हालत में पर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर कई छात्र व शिक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें