न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटर साइकिल बरामद हुई है। तीनों ही बाइकें सादाबाद क्षेत्र से चोरी की गई थीं। पुलिस ने इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान सादाबाद पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इनके कब्जे से तीन हीरो होंडा स्पलेंडर बाइकें बरामद हुईं हैं। तीनों बाइकें इन्होंने ने ही चुराई थी।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोरों में अनिल उर्फ नारायण पुत्र चरन सिंह जाट निवासी ग्राम खौड़ा मढाका थाना सहपऊ, बादशाह पुत्र जफर खां निवासी मोहल्ला जाटवपुरी नई बस्ती सहपऊ व देवेंद्र कुमार पुत्र गिर्राज सिंह जाट निवासी ग्राम मडनई शामिल हैं।