न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली के गांव लिहा आलमपुर में सोमवार की रात खेत की मेड़ काटने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में आरोपी की बहन समेत दो लोगों को गोली लग गई। सीएचसी से दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
राहुल पुत्र भंडारी सिंह ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गांव निवासी रोहनलाल पुत्र वाले सिंह एवं टिंकू कुमार पुत्र रोशनलाल ने उसके खेत की मेड़ काट दी। इसका विरोध किया तो दोनों मारपीट करने लगे। इस दौरान टिंकू कुमार ने तमंचे से फायर कर दिया। इससे उसके भाई वीरेश नामजद टिंकू की बहन मधुबाला जोकि झगड़े का बीच बचाव करने आई थी उसे भी गोली लग गई। गोली लगने के बाद गांव में भगदड़ मच गई। लोग डर से घरों में छिप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी से दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।