फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: छेड़छाड़ का किया विरोध तो किशोरी को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसे आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। परिजनों ने विरोध जताया तो उनसे भी अभद्रता की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपने गांव में किसी काम से जा रही थी। इस बीच उसके ही गांव का युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 15 साल की किशोरी ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके साथ आरोपी अभद्रता करने लगा और जान से मारने की धमकी दे डाली। इसकी जानकारी किशोरी ने अपने परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई, जिसके बाद किशोरी के पिता अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने आरोपी उमेश के खिलाफ धारा 354, 506 और 7/8 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को सिकंदराराऊ रोड मेंडू रेलवे फाटक के पास से एसआई अमित कुमार व शिवम ढाका ने गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें