फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: प्रशासक की तैनाती को लेकर ग्राम प्रधानों में रहा चर्चाओं का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती किए जाने की संभावना जताई गई है। ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधानों का माह दिसंबर में कार्यकाल खत्म हो रहा है।
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार के कारण वोटर लिस्टों को पुनरीक्षण और परिसीमन की प्रक्रिया अभी लटकी हुई है। अब ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों पर प्रशासकों की तैनाती की खबर के बाद से ग्राम प्रधानों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर तेजी से कार्य योजना बनाने लग गए हैं। अब ग्राम प्रधानों को प्रतीत हो रहा है कि उनके कार्यकाल में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी और प्रशासक नियुक्त किए जा सकते हैं। वहीं पिछले चुनावों से पहले करीब तीन महीने तक प्रशासक नियुक्त भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें