फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तहसील की कैंटीन का ताला चटका कर हजारों रुपए का सामान पार

विज्ञापन
हाथरस: चोरी के बाद तहसील परिसर की कैंटीन में बिखरा सामान। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तहसील सदर स्थित कैंटीन में बदमाशों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह कैंटीन प्रबंधक पहुंचे तो कैंटीन का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली।
अलीगढ़ रोड स्थित तहसील सदर परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम की कैंटीन है। जहां पर राज्य कर्मचारियों के लिए घरेलू सामान मिलता है। बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात को यहां पर बदमाश आए और कैंटीन का ताला काटकर उसके अंदर दाखिल हो गए। यहां से बदमाश खाने-पीने के सामान के अलावा पंखे आदि सामान चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जब कैंटीन को खोलने पहुंचे कर्मचारी ने ताला टूटा देखा तो इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी की घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें