फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कूमल लगाकर हजारों के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
हाथरस : सासनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी क्षेत्र के गांव रूदायन में बदमाशों ने कूमल लगाकर एक घर से हजारों रूपये की गहने और नकदी पार कर दी।
गांव रूदायन निवासी रमेशचंद्र कुशवाहा पुत्र वेदराम कुशवाहा मंगलवार की देर शाम दैनिक क्रियाओं के बाद खाना खाकर अपने परिवार के साथ कमरे के बाहर ही सो रहे थे। तभी चोरों ने उसके कमरे के पीछे कूमल लगाकर कमरे में रखे दो बक्से निकाल लिए और निकट खेतों में जाकर उसमें रखे सोने का मंगलसूत्र सोने का पेंडल, सोने की दो अंगूठी, तीन जोडी चांदी की पायजेब, एक अंगूठी चांदी की, पूरी कमर कंरधनी चांदी की एवं 30 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सुबह गृहस्वामी जागा तो उसे जंगलों की ओर जाने वाली महिलाओं ने घटना की जानकारी दी। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें