संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
अगस्त माह में बैंकों से संबधित कामकाज जल्द से जल्द निपटा लें। क्योंकि अगस्त माह में दस दिन अवकाश रहेगा। इसमें चार सार्वजनिक अवकाश, छह दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इस कारण त्योहार पर लोगों को नकदी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोग अपनी सुविधा अनुसार कामों को निपटा लें।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि आम तौर पर हर महीने चार रविवार व दो शनिवार मिलाकर छह छुट्टियां रहती है। लेकिन अगस्त में चार रविवार दो शनिवार के अलावा अन्य दिन भी छुट्टी रहेंगी। इसमें मोहर्रम, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शमिल हैं।
इस दिन बंद रहेंगे बैंक
सात अगस्त रविवार, नौ अगस्त मोहर्रम, 12 अगस्त रक्षाबंधन, 13 अगस्त को दूसरा शनिवार, 14 को रविवार, 15 को स्वतंत्रता दिवस, 18 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 21 को रविवार, 27 को चौथा शनिवार, 28 अगस्त को रविवार की छुट्टी रहेगी।