फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: मकान व भूमि वालों ने खुद को बताया आवासविहीन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ब्लॉक हाथरस के गांव खरबा में आवास प्लस योजना के तहत आवासों के लिए मिले आवेदनों का परियोजना निदेशक डीआरडीए एके मिश्र ने सत्यापन किया। उनको छह आवदेक अपात्र मिले। जिले भर में चल रहे सत्यापन में बड़ी संख्या में अपात्र सामने आ रहे हैं। इस दौरान एनआरएलएम के समूहों के गठन के भी निर्देश दिए गए।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवासों के निर्माण के लिए आवेदन लिए गए थे। कुल 4,704 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। शासन स्तर से इन आवेदनों की पात्रता की जांच के लिए सत्यापन किए जाने के निर्देश जारी किए थे। जिला स्तरीय अधिकारियों को सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदनों की जांच में सामने आया कि जमीन और मकान बने होने के बावजूद लोगों ने खुद को आवास विहीन दिखाते हुए आवास के लिए आवेदन किया है। इन अपात्रों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। शनिवार को पीडी एके मिश्र ने गांव खरबा में आवासों के आवेदनों का सत्यापन किया। सत्यापन में छह आवेदक अपात्र पाए। इन सभी के नाम सूची से अलग कर दिए गए हैं। उन्होंने मनरेगा के तहत काम कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनआरएलएम के तहत समूहों का गठन किया जाए और कार्य कराए जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें