न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलक्ट्रेट में शुक्रवार को 69,000 शिक्षकों की भर्ती की तीसरी काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण होगा। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि मास्क पहनकर नहीं आने वालों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए जाएंगे। यहां आने वाले सभी अभ्यर्थियों को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा।
परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 69000 रिक्त पदों पर भर्ती की तीसरे चरण की काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। सुबह 11 बजे से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम होगा।
बीएसए शाहीन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अपने फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे उपस्थित होना होगा। कोविड-19 को ध्यान मेें रखते हुए सभी अभ्यर्थी मास्क व सैनिटाइजर अपने साथ लाएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।