फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पराली जलाने वालों पर लगेगा अर्थदंड: डीएम

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली सदर में पत्रकारों से पराली के संबंध में वार्ता करते डीएम,एसपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
पराली जलाने वालों पर लगेगा अर्थदंड: डीएम
विज्ञापन

पराली न जलाने के लिए ग्रामीणों को विभिन्न माध्यमों से किया जाएगा जागरूक
डीएम व एसपी ने संयुक्त वार्ता के दौरान दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में पराली जलाने वाले किसानों से सख्ती से निपटा जाएगा। पराली जलाने वाले किसानों से अर्थदंड वसूला जाएगा। जिले में सार्वजनिक स्थलों पर पराली न जलाए जाने के लिए ग्राम पंचायतों में बैठकें कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। उक्त जानकारी डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी सिद्वार्थ शंकर मीणा ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में कृषि, राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में बैठकें आयोजित कराई जा रही हैं। अब 16 फसल अवशेष जलने की घटनाएं हुई हैं, जिसमें से एक घटना सैटेलाइट रिमोर्ट सेंसिंग के माध्यम से पकड़ी गई है। उन्होंने बताया कि 2 एकड़ तक 2500रुपये, 2 से 5 एकड़ तक 5 हजार रुपये, 5 एकड़ से अधिक 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। जिले में किसानों पर 40 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है जिसमें से 10 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल अवशेष को जलाएं नहीं व उसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में करने से पशुओं के चारे की समस्या समाप्त होती है। खाद के रूप में प्रयोग करने से मृदा की उर्वरता तथा उत्पादन में वृद्धि होती है। इस मौके पर एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार, कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें