फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: इस बार जिले में मच्छर नहीं मारेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इस बार जिले में स्वास्थ्य विभाग मच्छर नहीं मारेगा। इसकी दो वजह हैं। पहली शासन ने डीडीटी की मांग को पूरा नहीं किया है और पिछले कई महीने से मलेरिया के मामले जिले में शासन के नियम के अनुपात में काफी कम हैं। गौरतलब है कि हसायन, सिकंदराराऊ और सासनी क्षेत्र के कुछ इलाकों में मच्छर मारने के लिए हर वर्ष डीडीटी का छिड़काव होता रहा है।
इस बार इन इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा और वहां संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहेगा। लोगों को खुद ही मच्छरों से निजात पाने के लिए कुछ इंतजाम करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
मौसम बदलते ही जलीय इलाकों में मच्छर पैदा हो रहे हैं। इस कारण संक्रामक बीमारी भी बढ़ रही है। ऐसे में लोग स्वास्थ्य विभाग से मच्छर मारने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

इस बार शासन ने जिले को डीडीटी उपलब्ध नहीं कराई है। इसके पीछे पिछले कई महीनों से जिले में मलेरिया के रोगी नहीं पाया जाना है। यही कारण है कि डीडीटी का छिड़काव इस बार नहीं हो पाएगा।
-एम जौहरी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें