फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चोरों ने किया घर का ताला तोड़ने का प्रयास

विज्ञापन
हाथरस: वसुंधरा एन्क्लेव में बंद मकान का ताला, जिसे तोड़ने का प्रयास किया गया। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चोरों ने किया घर का ताला तोड़ने का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी का मामला
रात को ही सूचना पर पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र की वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी स्थित एक और घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। आस-पास के लोगों की नींद खुल गई तो बदमाश भाग गए। सूचना के बाद यहां पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके कारण वह चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे सके।
दीपक वशिष्ठ का वसुंधरा एन्क्लेव में मकान है। उनकी पत्नी की तबियत खराब है। इसलिए वह अपनी पत्नी को दवा दिलवाने के लिए आगरा लेकर गए थे। पड़ोस के लोगों को घर पर नजर रखने की बोल कर गए थे। रविवार/सोमवार की रात को पड़ोस के लोगों को घर का ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जिस पर आस-पास के लोग जाग गए। इस बात का शोर हुआ तो चोर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कॉलोनी में चोर आने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन तब तक बदमाश वहां से जा चुके थे। पुलिस ने बदमाशों की इधर उधर काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि इस संबंध में हमें अभी तक लिखित में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें