हाथरस : ग्राम विर्रा में पांच मवेशियों की चोरी के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव विर्रा में शनिवार की देर रात को बदमाश नौहरे का ताला तोड़कर पांच मवेशी चोरी कर ले गए। सूचना पाकर पुलिस भी रात में ही गांव पहुंच गई। काफी खोजबीन की गई, लेकिन मवेशियों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
ग्राम विर्रा निवासी मोहनलाल पुत्र डोरीलाल के मवेशी नौहरे में बंधे हुए थे। शनिवार की देर रात को बदमाश नौहरे का ताला तोड़कर यहां से मवेशी चोरी कर ले गए। इनमें एक भैंस और चार बकरी शामिल हैं। जगार होने पर गांव में शोर शराबा मच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी है।