फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच होगा हाथरस ब्लॉक में कड़ा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रुखसाना रानी व निर्दलीय प्रत्याशी पूनम पांडेय ने नामांकन किया है। जिला प्रशासन की ओर से नामित एआरओ एआर को-ऑपरेटिव ने नामांकन पत्र लिए। इस दौरान ब्लॉक परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही। आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहा।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में ब्लॉक सदर परिसर में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्धारित समय के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी रुखसाना रानी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रुखसाना के अनुमोदक के रुप में रवेंद्र कुमार व प्रस्तावक केशव देव राणा रहे। मौके पर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य भाजपाई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय की पत्नी पूनम पांडे ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। पूनम पांडे के अनुमोदक अवधेश कुमार शर्मा, प्रस्तावक अमर सिंह रहे। नामांकन दाखिल किए जाने के बाद एआरओ एआर को-ऑपरेटिव संतोष यादव ने नामांकन प्रपत्रों की जांच की। जांच में दोनों ही नामांकन प्रपत्र सही पाए गए। गौरतलब है कि यहां ब्लॉक सदर क्षेत्र में 80 बीडीसी हैं।
ब्लॉक परिसर में किया शंखनाद
हाथरस। रुखसाना रानी का नामांकन दाखिल कराने के लिए समर्थक भी उनके साथ ब्लॉक सदर परिसर पहुंचे। यहां परिसर में कुछ समर्थक अंदर दाखिल हो गए। नामांकन के दौरान एक समर्थक ने ब्लॉक परिसर में ही शंखनाद कर दिया। इसे लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में घुसने को लेकर भाजपाइयों की पुलिस से नोकझोंक
हाथरस। भाजपा की समर्थित प्रत्याशी रुखसाना रानी के साथ समर्थक भी गाड़ियों के काफिले से ब्लॉक सदर परिसर पहुंचे। ब्लॉक परिसर के दोनों ही गेटों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात थी। प्रत्याशी रुखसाना रानी के साथ परिसर में घुसने के लिए कई भाजपाइयों ने कोशिश की। कुछ को तो अंदर घुसने में सफलता मिली, लेकिन काफी समर्थकों को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। इस दौरान अंदर घुसने को लेकर पुलिस व भाजपाइयों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें