न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला बालापट्टी में दबंगों ने पहले तो मासूम को पीटा। इसका विरोध पिता ने किया तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बालापट्टी निवासी ललित का आरोप है कि उसके बेटे राहुल को कुछ लोग पीट रहे थे। यह देखकर वह दौड़कर मौके पर पहुंचा और उन लोगों का विरोध किया। इससे गुस्साए आरोपियों ने बच्चे के बाद उसके पिता ललित के साथ भी मारपीट कर दी।
इसे लेकर वहां काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि मारपीट करने वाले खोंड़ा हजारी के रहने वाले हैं। मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायल का जिला अस्पताल में इलाज कराया। संवाद