फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: महिला से कुंडल, मोबाइल व रुपए ठग ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से कुंडल, मोबाइल व रुपये ठगे
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट गंगानगर मोहल्ले का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र क्षेत्र के मुरसान गेट मोहल्ला गंगानगर में जयपुर से शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को बदमाशों ने ठगी शिकार बना डाला। बदमाश उससे आभूषण, नकदी व मोबाइल फोन ठग कर ले गए।
राधा पत्नी राजेंद्र प्रसाद निवासी जयपुर गंगानगर मुरसान गेट अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रविवार की दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे दो बदमाश आए और महिला से धूप बत्ती मांगी। महिला घर के अंदर गई और उन्हें धूप बत्ती देने लगी। इस बीच दोनों बदमाशों ने महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और उससे कुंडल, मोबाइल फोन व 2500 रुपये ठगकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी समझ जब महिला को हुई तो उसके होश उड़ गए और रोने लगी। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों ठगों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग कहीं नहीं लग सका। महिला ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें