फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू से शादी वाले घरों में मची खलबली

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना कर्फ्यू से पूर्व बाजार में खरीदारी के लिए लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है। रविवार को हाथरस का बाजार भी पूरी तरह बंद रहेगा। बाजार बंदी से शादी वाले घरों के लोगों में खलबली मच गई है। बाजार बंदी से दुकानदारों से लेकर आम लोग भी खासे परेशान हैं। शनिवार को शहर के बाजार में जरूरी सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल से सहालगों की भी शुरुआत हो रही है। शादी के लिए लोगों ने शहर के अधिकांश गेस्ट हाउस, मैरिज होम और धर्मशालाओं को बुक कर दिया है। इस बीच बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने रविवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर रविवार को होने वाले काफी कार्यक्रम रद कर दिए गए तो कुछ को आगे बढ़ा दिया गया है। रविवार के अलावा अन्य दिनों में होने वाली शादियों को लेकर लोगों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। उन्हें डर है कि अगर संक्रमण नहीं रुका तो फिर से लॉकडाउन न हो जाए। रविवार की बंदी के चलते लोगों ने खाद्य सामग्री और अन्य सामान की खूब खरीदारी की। रेडीमेड कपड़े और परचूनी आदि की दुकानों पर खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें