फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत जरूरी होने पर ही निकलें बाहर, मास्क जरूर लगाएं

विज्ञापन
कोरोना को लेकर कोतवाली में बैठक करते कोतवाल। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शामिल गणमान्य लोगों से सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। कोतवाल ने बताया कि बहुत अति आवश्यक कार्य हो तभी बाहर निकलें। बाहर निकलने से पहले मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।
बैठक में कोतवाल ने कहा कि बाहर से आने पर हाथों को अच्छी तरह से साबुन आदि से साफ करें। सैनिटाइजर का प्रयोग करें। यदि आपको सांस लेने में दिक्कत हो या सर्दी जुकाम हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। टीकाकरण अवश्य कराएं। घर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने बता कि रविवार की सुबह से ही पुलिस मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाएगी। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, मनोज वार्ष्णेय, वीरेंद्र उपाध्याय, अतुल वार्ष्णेय, पंकज उपाध्याय, विजय तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें