न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार की अध्यक्षता में 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को भेजे गए नोटिसों की जानकारी ली।
बैठक में उन्होंने सुलह-समझौता के लिए चिन्हित वादों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को 13 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण करने के संबंध में दिशा-निर्देश निर्गत किए।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या एक पूजा सिंह, विशेष न्यायाधीश (एससी, एसटी अधिनियम) त्रिलोक पाल सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या चार पारूल वर्मा, अपर जनपद न्यायाधीश, कोर्ट संख्या 2 विनीत चौधरी, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) जेबा मजीद, अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी व नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत अजय कुमार व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा, सिविल जज(वरिष्ठ प्रभाग) मुन्नालाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, चेतना सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की सचिव अपेक्षा सिंह, अपर सिविल जज (वरिष्ठ प्रभाग) इंद्रेश एवं अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। संवाद