फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांग्रेसियों ने निकाली आजादी की गौरव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा के नेतृत्व में आजादी की गौरव यात्रा की शुरुआत की गई।
इससे पूर्व कार्यालय पर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने शहीदों के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। गौरव यात्रा बिजलीघर, गोपाल नगर, बिजाहरी, आशा नगर, संजय कॉलोनी होते हुए बच्चा पार्क पर पहुंची। वहां कुलदीप कुमार ने कहा कि कांग्रेस के समय किसान खुशहाल था। किसानों को फसल के समय भरपूर मात्रा में खाद और बीज सहकारी समितियों से मिलता था। बिजली के बिल का दाम भी बहुत कम होता था।
विज्ञापन

रुदायन मार्ग पर यात्रा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार मे अगर कोई महंगाई, रोजगार पर बात करेगा तो केंद्र सरकार उसके खिलाफ जांच बैठा देती है। आजादी की गौरव यात्रा गदाखेड़ा, रूदायन जसराना, विघैपुर होते हुए देदामई पहुंची। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, डॉ. कासिम, वरिष्ठ कांग्रेसी हरीशंकर शर्मा, कैलाश भूमिधर, वीरेंद्र जैन, बनवारी लाल, माणिक चंद्र, शम्मा पाठक, भोला शंकर, इरफान खान, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश मल्ल, दिनेश हंस, मुन्ना लाल शर्मा, पुनीत उपाध्याय, विष्णु कुमार, बृजेश शर्मा, राहुल कुमार, लखन पाठक, डॉ. शाहीद, रोहित, संदीप सिंह, आकाश, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें