फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना संक्रमित के घर में चोरी की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर के कपड़ा व्यापारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद क्वारंटीन हुए घर के सभी सदस्यों के बाहर रहने के दौरान चोरों ने खाली घर में प्रवेश कर लिया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। जांच में निगेटिव मिलने पर लौटी महिला ने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। कितना सामान चोरी हुआ है, इसका विवरण नहीं बताया गया है। पुलिस ने चोरी की घटना से साफ इंकार किया है।
बता दें कि पॉजिटिव निकलने के बाद कपड़ा व्यापारी इलाज के लिए आगरा में भर्ती हो गया। घर के बाकी के सदस्य केजीएन डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया। शुक्रवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में कपड़ा व्यवसायी के दो पुत्र और पत्नी पॉजिटिव आए। घर के अन्य सदस्य निगेटिव आने पर जब वह घर लौटकर आए तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है, जिससे पता चला कि घर में चोरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की महिला और बच्चों ने बताया कि नीचे मुख्यद्वार पर पड़े ताले को तोड़कर चोर घर में चोरी करने के बाद वह दूसरा ताला लगा गए। चोरी में क्या गया, इसका ब्योरा नहीं दिया गया है। इधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि चोरी की बात गलत है। शुरू से आखिर तक वही ताला रहा, जो पहले दिन था, फिर भी पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें