हाथरस : पुरानी सब्जी मंडी में चोरों द्वारा काटी गई साड़ी की द़ुकान की छत। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सर्दी़ की शुरूआत होते ही नगर में चोर सक्रिय हो गये हैं। रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने सब्जी मंडी के जिला पंचायत मार्केट में एक साड़ी की दुकान में छत काट कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी गई है।
गोपाल वार्ष्णेय पुत्र प्रभात वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चमी ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि पुरानी तहसील रोड स्थित लक्ष्मी साड़ी सेंटर के नाम से दुकान है। पीड़ित प्रतिदिन की भांति रविवार की रात्रि को अपनी दुकान को बंद करके गए थे । सोमवार की सुबह वह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे, जहां दुकान की छत कटी देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
बीती रात्रि को चोर दुकान की छत काट कर साड़ियां कपड़े व नगदी चुराकर ले गए। घटना से बाजार में हड़कंप मच गया । मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लिया । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। संवाद