फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: युवक की पोखर में डूबकर मौत, दो साल पहले हुई थी शादी, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दो साल पहले ही मृतक युवक का विवाह हुआ था। उसे दो माह का बेटा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा है।
विज्ञापन
मृतक कौशल चौधरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरसंडा क्षेत्र के गांव नगला ध्यान में बीते शुक्रवार की रात एक युवक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसके शव को पोखर से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


नगला ध्यान में चौधरी रामराज सिंह का परिवार पोखर किनारे रहता है। शुक्रवार की रात को उनका बेटा कौशल चौधरी शौच के लिए पोखर की तरफ गया था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। ग्रामीणों की मदद से उसकी तलाश शुरू की गई। उसकी चप्पल पोखर किनारे पड़ी दिखीं।

ग्रामीणों ने आशंका जाहिर कि युवक पोखर में गिर गया है, इसलिए राम राज चौधरी खुद ही पोखर में उतर गए। करीब पांच घंटे बाद कौशल का शव पोखर से निकाला गया। कोतवाली पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो साल पहले ही कौशल का विवाह हुआ था। उसे दो माह का बेटा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें