फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मां दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी बसपा नेता गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 12:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

बसपा नेता राजपाल पुनियां ने अपनी फेसबुक आईडी से मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर हाथरस जंक्शन निवासी मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
आरोपी बसपा नेता राजपाल पुनियां को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी बसपा नेता व अधिवक्ता राजपाल सिंह पुनियां को पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद उनको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्थानीय तमना गढ़ी निवासी बसपा नेता राजपाल पुनियां ने अपनी फेसबुक आईडी से मां दुर्गा और ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर हाथरस जंक्शन निवासी मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट ने कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुनियां की गिरफ्तारी की मांग जोर-शोर से हो रही थी। पुनियां जिला पंचायत हाथरस के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और यहां अधिवक्ता भी हैं। राष्ट्रीय सवर्ण परिषद ने पुनियां के तहसील सदर स्थित बिस्तर पर जाकर उनके होर्डिग्स आदि तोड़ दिए थे और कालिख पोत दी थी।
विज्ञापन


अब कोतवाली सदर पुलिस ने शुकवार की रात्रि में पुनियां को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने कोर्ट के समक्ष उन्हें वीसी के जरिये उनकी पेशी कराई। तदुपरांत उन्हें अलीगढ़ जेल भेज दिया गया।

दोनो पक्ष पहुंचे न्यायालय परिसर, पुलिस बल रहा तैनात
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद व कुछ अन्य संगठनों को जब पुनियां की गिरफ्तारी की जानकारी हुई तो इसके पदाधिकारी न्यायालय परिसर में पहुंच गए। इधर, भीम आर्मी के भी पदाधिकारी वहां आ गए। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीओ सिटी सुरेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए।

पुलिस को यह आशंका थी कि यदि पुनियां को कोर्ट लाया गया तो दोनों पक्ष आपस में उलझ न जाएं और किसी भी तरह की अशांति न हो जाए। ऐसे में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पुनियां की वीसी के जरिये रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी कराई और फिर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें