फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पत्नी से छेड़खानी के विरोध पर युवक को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके की एक कॉलोनी में पत्नी से छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके साथ आरोपी व उसके पिता ने जमकर मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घायल का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
युवक ज्यादातर शहर से बाहर रहता है। घर पर उसकी पत्नी और मां रहती हैं। आरोप है कि कॉलोनी का एक युवक उसकी पत्नी को रास्ता आते-जाते परेशान करता है। इसकी जानकारी पत्नी व मां ने युवक के घर पहुंचने पर दी। युवक ने आरोपी युवक व उसके पिता से ऐसा न करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात को लेकर युवक के साथ आरोपी व उसके पिता ने मारपीट कर दी। मारपीट में युवक का सिर फट गया। वह लहूलुहान हो गया। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली सदर पहुंचा। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें