न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट के नवल नगर निवासी मोनू पुत्र सत्यप्रकाश राजस्थान के मंडोल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में आरोपी है। इसका मुकदमा जोधपुर न्यायालय में चल रहा है।
कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। मंडोल थाना की पुलिस हाथरस आई। कोतवाली हाथरस गेट में जानकारी देने के बाद मंडोल थाने की पुलिस ने नवल नगर में वांछित आरोपी के घर दबिश दी।
पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ले गई। कोतवाली हाथरस गेट के एचएचओ गौरव सक्सेना का कहना है कि राजस्थान के मंडोल थाने की पुलिस चोरी के आरोपी का वारंट लेकर आई थी। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। संवाद