फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवती के हत्यारोपी युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवती की उसके घर में घुसकर हत्या करने के आरोपी युवक रिंकू पुत्र संजय निवासी हसनपुर थाना कोसीकलां जिला मथुरा को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने बृहस्पतिवार की सरेशाम एक युवती की गोली मारकर हत्या कर गई थी।
इसकी वजह यह थी कि इस युवक की इस युवती से फेसबुक पर मित्रता हुई थी और उसके बाद उनके बीच में मनमुटाव हो गया था। आरोपी युवक रिंकू को मौके पर ही पकड़ लिया गया था और उसकी जमकर धुनाई की गई थी। इस युवती को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस इस आरोपी के अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें