फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे कर्मियों पर जल्द गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लंबे समय से गायब चल रहे रोडवेज कर्मियों पर जल्द गाज गिरने वाली है। हाथरस डिपो में दो दर्जन से अधिक कर्मी गायब चल रहे हैं। बीते दिनों चार संविदा परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई। अब बाकी को नोटिस के जरिए सूचना दी गई है। यदि वह नियत समय में ड्यूटी नहीं आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस डिपो में वर्तमान में 73 बसें हैं। कोरोना काल में चालक परिचालक ड्यूटी से गायब हो गए। डिपो के अधिकारियों संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कर्मियों की समस्या को ध्यान में रखा। अब सब कुछ अनलॉक हो गया। इसके बाद चालक परिचालक ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इस कारण सही तरीके से बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। डिपो को हर रोज लाखों रुपये का घाटा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटे को लेकर अफसर चिंतित है। अब डिपो के अधिकारियों ने लंबे समय से गायब चल रहे दो दर्जन से अधिक कर्मियों की सूची तैयार की है। यदि चालक परिचालक जल्दी काम पर नहीं लौटे तो इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस मामले में स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि काफी चालक परिचालक डियूटी नहीं आ रहे हैं। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें