फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब चौराहे के आसपास क्षेत्र के पानी की ड्रेनेज लाइनों के जरिये होगी निकासी

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर पाइप लाइन का पूजा-अर्चना कर शुभारंभ करते नगर पलिकाध्यक्ष अशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

तालाब चौराहे पर पंपिंग स्टेशन से लेकर ढकपुरा रोड के नाले तक ड्रेनेज की लाइन डलवाने के काम का शिलान्यास नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच किया।
नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के निचले इलाकों से जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए लगातार पंपिंग स्टेशनों का निर्माण कराया जा रहा है। नवजात बच्चों के अंतिम संस्कार स्थल श्याम सरोवर पर भी पंपिंग स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इस पंपिंग स्टेशन की ड्रेनेज को तालाब पर बन रहे मुख्य पंपिंग स्टेशन के माध्यम से ढकपुरा रोड के नाले में लिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए उसमें गंदे पानी की निकासी बंद कर एक मुख्य पंपिंग स्टेशन का निर्माण नगर पालिका द्वारा कराया गया है। यह पंपिंग स्टेशन मथुरा रोड व तालाब के आसपास के पूरे पानी को लिफ्ट कर ढकपुरा नाले तक पानी को पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि नगर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी तेज गति से कराया जा रहा है। इस तालाब में नगर के गंदे पानी की निकासी के लिए एक तरफ पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इसे पंपिंग स्टेशन के माध्यम से ढकपुरा नाले में प्रवाहित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें