फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पिछले प्रधान के कार्यकाल में बना शौचालय अब तक नहीं हुआ चालू

विज्ञापन
नगला अडू में बना हुआ सामुदायिक शौचालय पर लगा ताला। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

विकास खंड हाथरस व कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अड़ू में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालय शोपीस बना हुआ है। शौचालय में ताला लटके होने की वजह से लोग इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सामुदायिक शौचालय के निर्माण के दौरान कमीशन खोरी का खेल हुआ था। इसकी पोल न खुल जाए इसलिए इसे चालू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि ग्राम पंचायत नगला अड़ू में लाखों रुपये खर्च कर तत्कालीन ग्राम प्रधान विनय कुमार के कार्यकाल में बनवाए गए शौचालय का अब तक ताला तक नहीं खुला है। शौचालय का निर्माण होने के बाद भी ग्रामीणों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। शौचालय निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यह शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें