फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना से बाजार में पसरा सन्नाटा, दुकान शोरुम में ग्राहकों की कमी

विज्ञापन
हाथरस: कोरोना के भय से रामलीला मैदान बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना का खौफ लोगों में दिन पर दिन बढ़ रहा है। मंगलवार को बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। दुकान, शो रूमों में ग्राहकों काफी की कमी आ गई है। वहीं थोक कारोबारियों को एक सप्ताह से आर्डर भी नहीं मिल रहे हैं। आर्थिक व्यवस्था चरमराने से व्यापारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में दाल, हींग, गारमेंट, रंग गुलाल, अचार, मुरब्बा, मेटल आदि का कारोबार होता है। यहां अन्य प्रांतों से हार्डवेयर, व अन्य सामान हाथरस में आता है। अब कोरोना वायरस के चलते जिले से सामान का आवागमन प्रभावित है। करीब एक सप्ताह से माल के आर्डर भी नहीं आ रहे हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, रामलीला मैदान, कोमल कांप्लेक्स आदि बाजारों में मंगलवार को सुबह से शाम तक अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की भीड़ कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के भय के चलते लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। इस कारण दुकान, मॉल, सिनेमाघर आदि स्थानों पर ग्राहकों की कमी हो गई है। दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहे। वहीं सोने चांदी के रेटों में भी गिरावट आने के बाद सर्राफा बाजार में भी खामोशी छाई हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें