फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कोरोना वायरस से बचाव के लिए धुलवाए लोगों के हाथ

विज्ञापन
हाथरस: रामलीला मैदान में स्टॉल लगाकर हाथ धुलवाते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अन्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने द्वारा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में साबुन से हाथ धोने की प्रेरणा के उद्देश्य से हाथ धोने के स्टॉल लगवाए गए। रामलीला मैदान में लगाए गए स्टॉल का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। स्टॉल पर हाथ धोने के लिए साबुन, पानी, टिशू और नैपकीन उपलब्ध कराए गए।
चेयरमैन ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा नागरिकों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिन प्रतिदिन व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की जा रही है। नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। केवल सावधानी की आवश्यकता है। चेयरमैन ने कहा यदि हम बार बार हाथ धोएं, जब आपके हाथ स्पष्ट रूप से गंदे न हो तब भी अपने हाथों को अल्कोहल आधारित हैंड वॉश या साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक साफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छींकते और खांसते समय अपना मुंह व नाक टिशू/रूमाल से ढकें। प्रयोग के तुरंत बाद टिशू को किसी बंद डिब्बे में फेंक दें। इस अवसर पर ईओ डॉ. विवेकानन्द, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार, डीपीएम मनीषराज, सभासद बबिता वर्मा, ललित शर्मा, मोहित शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें