फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने खूब छकाया

विज्ञापन
हाथरस : रिजल्ट खुलने के इंतजार में डीआईओएस दफ्तर में बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम तो जारी किया, लेकिन यह परिणाम केवल विद्यार्थियों के लिए ही जारी हुआ। विभागीय कर्मचारी व कॉलेज संचालक काफी परेशान रहे कि पूरा रिजल्ट एक साथ नहीं खुला। इसे लेकर शासन स्तर पर सचिव कार्यालय से भी विभागीय कर्मचारियों ने संपर्क किया, लेकिन उनकी तरफ से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।
शनिवार को यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर इतिश्री कर दी, न तो जिले के टॉपरों का नतीजा दिया गया और न हीं वेबसाइट पर पूरा रिजल्ट विभाग व कॉलेजों के खोलने के लिए डाला गया। इस बात से विभाग के कर्मचारी घंटों परेशान रहे। वह शासन स्तर पर भी पल-पल संपर्क करते हुए दिखे, लेकिन उनके द्वारा किए गए संपर्क का भी कोई फायदा नहीं हुआ। घंटों तक कार्यालय में बैठे परीक्षा प्रभारी व अन्य कर्मचारी रिजल्ट की फाइल डाउनलोड करने के लिए बैठे रहे, लेकिन फिर वह सभी हार-थक कर अपने अपने घर चले गए। ऐसा ही कुछ हाल कॉलेज संचालकों का हुआ।
विज्ञापन

इस बार कॉलेज का पूरा रिजल्ट एक साथ नहीं खुला है। इस कारण कॉलेज का परीक्षा परिणाम देखने में काफी परेशानी हुई है। यह सभी कॉलेजों के साथ हुआ है। इस बारे में दूसरे लोगों से भी बात हुई थी, सभी ने यही बताया।
विज्ञापन

-राजेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य बागला इंटर कॉलेज
कई घंटे तक निर्धारित वेबसाइट पर कॉलेज के लॉगिन से सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम डाउनलोड कराए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन वेबसाइट पर रिजल्ट लोड करने का ऑप्शन क्लिक करते ही वेबसाइट हैंग हो रही थी। एक-एक विद्यार्थी का ही रिजल्ट खुला है।
-स्वतंत्र कुमार गुप्त, डायरेक्टर एमएलडीवी कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें